Weather News: पंजाब के 16 जिलों में बारिश के आसार
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब के 16 जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ और पंचकूला में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पठानकोट में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा, 15 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, पंजाब में 15 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। 16 से 18 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →