West Bengal Election 2026: दोपहर 1 बजे तक 62.18% पड़े वोट
नई दिल्ली, 23 अप्रैल,2026ः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच बंपर मतदान हुआ है। दोपहर 1 बजे तक 62.18% वोट दर्ज हुआ है।
कुल 1 हजार 478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्द्रों को अत्यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वोटिंग 44,376 बूथों पर हो रही है, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →