मंत्री Aman Arora ने लुधियाना में फहराया तिरंगा, बोले- 'CM मान के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है पंजाब'
Babushahi Bureau
लुधियाना | 15 अगस्त, 2025 : आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लुधियाना में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
अपने संबोधन के दौरान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, जिनकी कुर्बानियों की वजह से आज हम सभी आजाद हवा में सांस ले रहे हैं।
भगत सिंह और अंबेडकर को किया याद
उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इन दोनों महापुरुषों का सम्मान करते हुए पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में उनकी तस्वीरें लगवाई हैं, ताकि उनकी सोच और विचारधारा हमेशा प्रेरणा देती रहे।
इसके साथ ही, मंत्री अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और राज्य के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →