Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
शिमला,24 जनवरी,2026ः हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण 23 से 27 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। 24 और 25 जनवरी को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। 27 जनवरी को एक बार फिर कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
अपर शिमला में ठियोग, रोहड़ू, रामपुर और चौपाल क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। कुल्लू जिले के कई क्षेत्रों के संपर्क मार्ग भी बाधित हुए हैं, जबकि लाहौल-स्पीति जिले का संपर्क पूरी तरह कट गया है। चंबा के भरमौर और पांगी क्षेत्रों में भी सड़क संपर्क टूट गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →