Himachal Weather: किन्नौर-चंबा-लाहुल में हिमस्खलन का खतरा, मौसम विभाग का 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलर्ट जारी
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 03 फरवरी 2026 :
जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम एजेंसियों द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है।
इसी बीच सोमवार दोपहर किन्नौर जिला के रिब्बा गांव पंचायत क्षेत्र की पहाडिय़ों के साथ लगता किन्नर कैलाश पर्वत के समीप हिमस्खलन की घटना सामने आई। हिमस्खलन नाले में गिरने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मौसम विभाग की चेतावनी में किन्नौर के साथ-साथ चंबा और लाहुल-स्पीति जिलों को भी संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल किया है।
किन्नौर प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →