बजट सत्र का छठवां दिन:धन्यवाद प्रस्ताव पर आज बोल सकते हैं पीएम मोदी
नई दिल्लीः संसद के बजट सत्र का बुधवार को छठवां दिन है। लोकसभा में 2 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में इस चर्चा में भाषण दे सकते हैं। बीते दो दिन राहुल गांधी की चीनी टैंक घुसपैठ के मुद्दे पर स्पीच को लेकर हंगामा हुआ।
मंगलवार को राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश करते हुए कहा- मुझे बोलने दिया जाए। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया।
हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में विपक्षी सांसदों ने बोलने से इनकार कर दिया और नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए।
विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफपेपर उछाले। शिकायत मिलने पर पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →