मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा:तय समय से 5 दिन पहले
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्लीः मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था।
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →