तख्त श्री पटना साहिब परिवार सहित पहुंचे सीएम मान, टेका माथा
पटना, 18 मई, 2026ः मुख्यमंत्री भगवंत मान आज परिवार सहित बिहार स्थित तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिखों के पांच तख्तों में से एक है और जुल्म के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्होंने आशीर्वाद लिया और देश में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अरदास की। इस मौके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशों दौरो पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि एक तरह से उन्होंने अघोषित लॉकडाउन लगा दिया है और खुद लोगों को विदेश यात्रा न करने तथा घर से काम करने की सलाह देकर स्वयं विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। उन्हें अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से पूछकर देश को बताना चाहिए कि असल में हमारे देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति क्या है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →