Himachal Nikay Chunav 2026 Live: नप और नपं चुनाव नतीजे घोषित, जानें किस पार्टी के समर्थितों को मिली जीत
बाबूशाही नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश: 17 मई 2026 :
विधायक समर्थकों के भी बूथ में प्रवेश पर सत्ती से बहस का वीडियो वायरल
नगर परिषद के लिए रविवार को हुए चुनाव में ऊना सदर के विधायक सतपाल सती ने नगर के सभी 9 वार्डों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्ती नगर परिषद के वार्ड 7 के लिए पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने के बाद जैसे ही वार्ड नंबर 6 के लिए कन्या प्राइमरी स्कूल के पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचे, तो वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने बूथ के अंदर आने से रोका। इसकी मुख्य वजह विधायक के समर्थकों का भी चुनाव के समय बूथ में प्रवेश करना माना जा रहा है। इस वजह से सत्ती की व्यक्ति के साथ बहस शुरू हो गई। पोलिंग बूथ के अंदर हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके चलते वार्ड 6 के पोलिंग बूथ पर कुछ समय के लिए चुनावी माहौल गरमा गया।
निरमंड, चाैपाल, नेरवा, कोटखाई नगर पंचायत में ये रहा परिणाम
निरमंड नगर पंचायत के सात में से पांच वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते। नगर पंचायत नेरवा के सात वार्डों में से चार वार्ड में प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुन लिए गए थे। शेष तीन वार्डों में हुए चुनावों में एक पर भाजपा समर्थित और दो पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत कोटखाई की कुल सात सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। चुनाव में जीतने के बाद भाजपा नेता चेतन बरागटा भी विजयी प्रत्याशियों के साथ कोटखाई में मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत चौपाल में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सात में से पांच वार्डों में जीत दर्ज की। दो वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है।
सोलन शहरी निकायों में किस पार्टी के समर्थितों को मिली जीत
नगर परिषद कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
परवाणू 4 5 0
नालागढ़ 1 7 1
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
अर्की 3 4 0
कंडाघाट 2 4 1
ऊना जिले में किस दल को कितनी सीटें
नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा
बीजेपी 4
कांग्रेस 3
निर्दलीय 2
नगर परिषद संतोषगढ़
बीजेपी 6
कांग्रेस 3
नगर पंचायत गगरेट
बीजेपी 6
कांग्रेस 0
निर्दलीय 1
नगर पंचायत अंब
बीजेपी 4
कांग्रेस 2
निर्दलीय 3
नगर पंचायत दौलतपुर चौक
बीजेपी 2
कांग्रेस 5
निर्दलीय 0
नगर पंचायत टाहलीवाल
बीजेपी 5
कांग्रेस 2
निर्दलीय 0
रामपुर में कांग्रेस के गढ़ में पहली बार भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी जीते, मनाया जश्न
दशकों से कांग्रेस का गढ़ रहे रामपुर में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। अब तक रामपुर नगर परिषद हमेशा कांग्रेस समर्थित रही है, लेकिन भाजपा ने इस बार इतिहास बदलते हुए कांग्रेस के किले को भेदा है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पदम स्कूल रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में जश्न मनाया। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह को कंधों पर उठाकर पदम छात्र स्कूल पहुंचाया और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 9 में से 5 पदों पर जीत दर्ज की। नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस समर्थित दीपना नेगी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर दो से भाजपा समर्थित रोहित नेगी, वार्ड नंबर तीन में कांग्रेस समर्थित जय श्री, वार्ड 4 से कांग्रेस समर्थित करण शर्मा, वार्ड नंबर पांच से भाजपा समर्थित नितिका गुप्ता, वार्ड नंबर छह से भाजपा समर्थित उमा देवी, वार्ड नंबर सात से भाजपा समर्थित सुंदर लाल, वार्ड नंबर आठ से भाजपा समर्थित चंद्रप्रभा, वार्ड नंबर नाै से विशेषर लाल जीते।
कुल्लू जिले में इनकी हुई जीत
नगर परिषद कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
कुल्लू 3 3 5
मनाली 0 7 0
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
भुंतर 4 3 0
बंजार 5 2 0
तलाई नगर पंचायत में भाजपा समर्थित पांच, कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीते
बिलासपुर जिले की नगर पंचायत तलाई के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में भाजपा ने सात में से पांच वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को दो वार्डों में सफलता मिली। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर एक से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर दो से सुनीता रानी, वार्ड नंबर तीन से नंद लाल, वार्ड नंबर चार से बलवीर, वार्ड नंबर पांच से चमन लाल सोनी, वार्ड नंबर छह से पूजा कुमारी और वार्ड नंबर सात से सुलोचना विजेता घोषित हुईं।
नाहन के वार्ड नंबर दो में कांग्रेस समर्थित नरेंद्र सिंह तोमर ने जीत दर्ज की
नाहन के वार्ड नंबर दो (हरिपुर) के मतों की गिनती का आधिकारिक परिणाम घोषित हो गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को 758 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी दूसरे स्थान पर रहे भाजपा समर्थित मनीष को कुल 718 वोट मिले। इस चुनाव में 11 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वार्ड में कुल 1487 वैध मत दर्ज किए गए।
नगर परिषद नाहन के वार्ड एक से कांग्रेस समर्थित कपिल गर्ग जीते
नगर परिषद नाहन के चुनाव के नतीजे शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने भाजपा समर्थित सुभम सैनी को 280 मतों से हराया। इस दौरान उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए खुशी जाहिर की। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →