Himachal Breaking : कृषि मंत्री के बेटे पूर्व CPS नीरज भारती ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 04 जून 2026 : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक (CPS ) और कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में पार्टी विरोधी टिप्पणियों पर पोस्ट पर नीरज भारती को कांग्रेस की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके जवाब में नीरज ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफे में उन्होंने लिखा, 'यह निर्णय मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है, क्योंकि मैंने हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया है। हमने हजारों समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया तथा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन-रात मेहनत की।' उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस समेत विपक्षी दल ने सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →