हिमाचल में गेहूं खरीद का आज सोमवार को अंतिम दिन, किसानों को 11.51 करोड़ भुगतान, 4567.50 मीट्रिक टन खरीद
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 15 जून 2026 :
हिमाचल प्रदेश में किसानों को गेहूं की फसल का 11.51 करोड़ का भुगतान जारी कर दिया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए बनाए गए दस गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 4567.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए आठ अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से 15 जून तक इन केंद्रों में गेहूं की खरीद की जाएगी। गेहूं की फसल बेचने को आज अंतिम दिन है और 15 जून से गेहूं खरीद केंद्र बंद हो जाएंगे। किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 1621 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी।
किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विभाग के पोर्टल पर 1621 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1592 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए गए हैं। इसके अलावा 1548 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बार गेहूं की फसल का 2585 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से की जाने वाली गेहूं की खरीद इस बार 2585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की फसल की खरीद जा रही है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →