Himachal Breaking: CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा सेना का इंजीनियर, मनाली में एमईएस में तैनात था आरोपी
बाबूशाही ब्यूरो
मनाली : 04 जुलाई 2026 : सीबीआई शिमला की टीम ने मनाली में सेना के इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सीबीआई की टीम ने आरोपी को 93 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी एक ठेकेदार के बिल की पेमेंट रिलीज करने की ऐवज में पेमेंट की रिश्वत की मांग कर रहा था। मामले की सूचना मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को ठेकेदार से 93 हजार रुपये की रिश्वत लेेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सिविल इंजीनियर की पहचान केके सोनी के रूप में हुई है।
आरोपी इंजीनियर सेना के एमईएस के सिविल विंग में मनाली असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर के पद पर तैनात था।
सीबीआई की टीम ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई की जांच में आरोपी सिविल इंजीनियर के रिश्वत मामले की जांच से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई की टीम आरोपी इंजीनियर के कार्यकाल में किए गए अन्य कार्यों की भी जांच करेगी। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →