Weather Update: पंजाब के 4 जिलों में बारिश, घरों में घुसा पानी
चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर, कपूरथला और गुरदासपुर में सुबह के वक्त तेज बारिश हुई, इसके अलावा पठानकोट में बूंदाबांदी हुई। गुरदासपुर शहर में बाजार और निचले इलाकों में पानी भर गया, कई घरों में भी पानी घुस गया। वहीं चंड़ीगढ़ में दोपहर के वक्त तेज बारिश हुई।
मौमस विभाग के अनुसार, आज से अगले चार दिन पंजाब-चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह अब नॉर्मल के समान बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →