पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव, 8 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार
चंडीगढ़, 05 जुलाई, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव है, लेकिन अभी तक उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। इसके चलते कई इलाकों में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। हालांकि, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।
इसी बीच लुधियाना में झमाझम बारिश हुई। पंजाब के बाकी जिलों भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बारिश की सूचना अभी कहीं से नहीं है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (5 जुलाई) को राज्य के 12 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इसके बाद 8 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →