गैंगस्टरों के ठिकानों पर रेड, 132 बदमाश अरेस्ट
लुधियाना, 05 जुलाई,2026ः पंजाब सरकार और राज्य के पुलिस की टीम ने गैंगस्टरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत सुबह 4:00 बजे से ही पूरे शहर में ताबड़तोड़ रेड शुरू कर दी। यह महा-सर्च ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहेगा।
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (CP) स्वपन शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बड़े ऑपरेशन की लाइव अपडेट साझा की। सीपी शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए 360 समर्पित पुलिसकर्मियों की 60 विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में अलग-अलग टारगेटेड लोकेशन पर रेड कर रही हैं।
इसके अलावा डीजीपी कार्यालय की ओर से लुधियाना पुलिस को अतिरिक्त फोर्स भी मुहैया कराई गई है, ताकि इस अभियान को पूरी सख्ती से अमलीजामा पहनाया जा सके।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के अनुसार, सुबह से चल रही इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट इस प्रकार है पुलिस टीमों ने अब तक 132 से अधिक संदिग्धों और बदमाशों को राउंडअप (arrest) किया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →