चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लॉन्च हुआ पद्मश्री हंस राज हंस का नया गीत ‘आजा दोवें नचिए’
युवराज हंस, देसी क्रू, शमशेर सिंह संधू समेत कई नामचीन हस्तियां रहीं मौजूद, कलाकारों ने गीत की खासियत साझा की
चंडीगढ़, 29 July 2026- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बुधवार को पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध सूफी एवं लोकगायक हंस राज हंस के नए पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, संगीत प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर हंस राज हंस के साथ उनके बेटे एवं लोकप्रिय गायक युवराज हंस व नवराज़ हंस भी मौजूद रहे। पंजाबी संगीत और साहित्य जगत की प्रतिष्ठित हस्ती शमशेर सिंह संधू, संगीतकार जोड़ी देसी क्रू, गायक हरप्रीत सेखों, गुरलेज अख्तर, बॉबी बाजवा तथा गीत से जुड़े अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गीत के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए और बताया कि ‘आजा दोवें नचिए’ पारंपरिक पंजाबी लोक संगीत और आधुनिक संगीत शैली का खूबसूरत संगम है। हंस राज हंस और युवराज हंस की जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब सराहा।
लॉन्च के दौरान गीत का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। इसके बाद कलाकारों ने विद्यार्थियों और मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाबी संगीत की समृद्ध विरासत और नई पीढ़ी तक इसे पहुंचाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ डीएसीए के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, संगीत, फिल्म और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →