Himachal: नाले में गिरकर बही युवती का शव सियूल नदी से बरामद, भेड़ बकरियां चराकर लौट रही थी घर
बाबूशाही ब्यूरो
चंबा : 31 जुलाई 2026 : चंबा के सलूणी उपमंडल की संघणी पंचायत के प्रेढ़ गांव की रहने वाली शबनम पुत्री गुलाम नबी का शव आज शुक्रवार सुबह जलाड़ी के समीप सियूल नदी से बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार शबनम गुरुवार देर शाम जंगल से भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रही थी इसी दौरान रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई और पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया। लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
शुक्रवार सुबह जलाड़ी के पास सियूल नदी में उनका शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भांदल पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने शव बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →