Himachal Monsoon: 152 सड़कों पर थमे गाड़ियों के पहिए, बारिश से बढ़ी दिक्कतें; 72 ट्रांसफार्मर, 68 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित
बाबूशाही ब्यूरो
30 जुलाई 2026 : राज्य में बारिश के कारण सड़क, बिजली और पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। बारिश के चलते भू-स्खलन से 152 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थमी हुई है। जबकि 72 ट्रांसफार्मर और 68 पानी की स्कीमें भी ठप पड़ गई है।
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक 57 सड़कें मंडी जिला में बंद हैं। स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर की ओर से बुधवार शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को सुबह के वक्त प्रदेश भर में 182 सड़कें बंद थीं। दिन भर सड़कों को बहाल करने के चलते कार्य के बाद राज्य में बंद पड़ी सड़कों की संख्या 152 रह गई है। जिला मंडी में सबसे अधिक 57, सराज में 33, थलौट में 11, पद्धर में आठ, सुंदरनगर में दो और करसोग, धर्मपुर तथा जोगिंद्रनगर सब-डिवीजन की एक सड़क शामिल है।
रिपोर्ट के तहत चंबा जिला में 33, कुल्लू में 31 और शिमला तथा सिरमौर में 14-14 सड़कें ठप हैं। डलहौजी उपमंडल के 38, चंबा 11, तीसा आठ तथा सलूणी व भटियात सब-डिवीजन का एक-एक ट्रांसफार्मर ठप है।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 68 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ गई है, जिसमें हमीरपुर जिला में 23, बिलासपुर में 18, चंबा में 15, सिरमौर में नौ, शिमला दो व मंडी की एक पानी की स्कीम शामिल है।
मानसून में अब तक 15 मौतें
स्टेट एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार मानसून सीजन में 30 जून से 29 जुलाई तक कुल 15 मौतें हुई है। इनमें लाहुल-स्पीति जिला में लैंडस्लाइड के कारण 13 और चंबा में एक मौत हुई है। किन्नौर जिला में फ्लैश फ्लड के कारण एक मौत दर्ज हुई है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →