Massive Fire At Manali Restaurant: मनाली के रामबाग चौक स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग; समय रहते पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं, देखें वीडियो
बाबूशाही ब्यूरो
मनाली, 31 जुलाई 2026 : मनाली के रामबाग चौक के समीप स्थित एक पांच मंजिला भवन के प्रथम तल पर शनिवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जिला पुलिस कुल्लू, प्रशासन तथा अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयासों से आग पर शीघ्र काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भवन मनाली निवासी विजय सोहेल का है, जिसे किराये पर दिया गया है। भवन के प्रथम तल पर संचालित नागपाल रेस्टोरेंट के रसोईघर (किचन) में अचानक आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस और संबंधित विभाग मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। (SBP)
देखें वीडियो: https://drive.google.com/file/d/1iles-2QSioV6NmN7mF74WIMf9XiOZlj-/view?usp=drivesdk
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →