HP Vidhansabha Monsoon Session: 21 अगस्त से तीन सितंबर तक विधानसभा का मानसून सत्र संभव, तैयारियां शुरू
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 30 जुलाई 2026 : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू हो सकता है। राज्य सरकार इसे तीन सितंबर तक चलाना चाहती है। विधानसभा और लोकभवन के साथ चर्चा के बाद इसकी नोटिफिकेशन जल्द हो जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लंबा मानसून सत्र रखने की इच्छा जताई थी। कैबिनेट की पिछली बैठक में भी इस बारे में चर्चा हुई थी। हालांकि तब 15 अगस्त के बाद की डेट फाइनल करने को कहा गया था।
राज्य सरकार से गए शेड्यूल के मुताबिक अब विधानसभा इसी अनुसार कैलेंडर बना रही है। इसी मानसून सत्र में विधानसभा के उपाध्यक्ष के खाली पद को भरा जा सकता है और चीफ व्हिप की नई नियुक्ति भी सरकार कर सकती है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →