HRTC Electric Buses : अब हरे रंग की होंगी इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री सुक्खू आज वीरवार को क्यारीघाट से दिखाएंगे नई गाड़ियों को हरी झंडी, 297 रूटों पर चलेंगी नई बसें
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 30 जुलाई 2026 :
हिमाचल प्रदेश की जनता को अब हरे रंग की नई इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का सुनहरा मौका मिलेगा। प्रदेश मुख्यमंत्री इन बसों को गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर जनता के लिए समर्पित करेंगे।
वहीं, निगम की बसों में किराए का डिजिटल भुगतान करने के लिए हिम बस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड शुरू किया जा रहा है। इस कार्ड से आम यात्रियों को पांच प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 जुलाई को इस सेवा का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम सोलन जिले के क्यारीघाट स्थित पर्यटन निगम के होटल मेघदूत में होगा, जहां मुख्यमंत्री कार्ड की लांचिंग करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बसों की कमी दूर करने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की कवायद तेज होगी।
निगम ने 297 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की है। इनमें से 240 बसें निगम के पास पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष बसें भी आधे सफर में हैं और जल्द हिमाचल पहुंचेंगी। नई ई-बसों के आने से एचआरटीसी के उन रूटों पर राहत मिलेगी, जहां बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नई 297 इलेक्ट्रिक बसें को प्रदेश के 337 रूटों पर चलेंगी। इसके लिए निगम ने पूरी रूपरेखा तैयार की है। निगम की व्यवस्था के अनुसार एक ई-बस को दिन में आवश्यकता के अनुसार दो से तीन रूटों पर चलाया जा सकेगा। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →