HPUJ : NUJI : पत्रकारों के लिए रेलवे यात्रा पास की सुविधा बहाल करने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर को सौंपा ज्ञापन
बाबूशाही ब्यूरो
हमीरपुर: 29 अगस्त 2026: हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने पत्रकारों के लिए रेलवे यात्रा पास की सुविधा पुनः एवं नियमित रूप से उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य ने सांसद अनुराग ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया।
ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार, प्रशासन और आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाचार कवरेज, जनसमस्याओं की रिपोर्टिंग, सरकारी कार्यक्रमों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी जुटाने के लिए पत्रकारों को अक्सर प्रदेश तथा प्रदेश से बाहर यात्रा करनी पड़ती है।
यूनियन ने कहा कि पत्रकारों के लिए रेलवे यात्रा पास की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने से समाचार संकलन के दौरान होने वाले यात्रा खर्च में राहत मिलेगी और पत्रकार अपने पत्रकारिता संबंधी दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य ने सांसद अनुराग ठाकुर से आग्रह किया कि पत्रकारों की इस महत्वपूर्ण मांग को केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के समक्ष उठाकर रेलवे यात्रा पास की सुविधा पुनः उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →