नेपाल में सैकड़ों कब्र खोदीं, अज्ञात शवों को दफनाना शुरू
काठमांडूः नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद अज्ञात शवों को दफनाने का काम शुरू हो गया है। चितवन के देवघाट जंगल में प्रशासन ने सैकड़ों कब्रें तैयार की हैं। पिछले दो दिनों में 196 शव दफनाए जा चुके हैं। लंबे समय तक पानी में रहने से कई शव खराब हो गए हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।
हर शव को पहचान नंबर देकर रिकॉर्ड किया जा रहा है। बाद में DNA जांच के जरिए पहचान कर शव परिजनों को सौंपने की कोशिश होगी।बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है। त्रिशूली-3A समेत कई प्रोजेक्ट्स की सुरंगों के मुहाने से मलबा और कीचड़ हटाया जा रहा है।बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल-तिब्बत में 919 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले नेपाल में 903 मौते हुई हैं, जबिक तिब्बत में मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है 4200 से ज्यादा लोग लापता हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →