पंजाब BJP नशे के खिलाफ निकालेगी 4 यात्राएं:15 सितंबर से शुरूआत
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ी रणनीति तैयार की है। पार्टी नशे के खिलाफ प्रदेश में चार बड़ी यात्राएं निकालने जा रही है। इन यात्राओं की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। यात्राओं के जरिए बीजेपी नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी और लोगों तक पहुंचेगी।
चारों यात्राओं के संपन्न होने के बाद एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। बीजेपी की यह कवायद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →