फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव:जांच में खुलासा
नई दिल्लीः फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के कैप्टन पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस विमान के फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम ने तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी रिकॉर्ड की थी। AAIB ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।
यह घटना 4 अगस्त की है। फुकेट से दिल्ली आते वक्त भुवनेश्वर के पास विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर समेत कुल 145 लोग सवार थे। पहले इसकी वजह टर्बुलेंस बताई गई थी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →