पंजाब में यूथ लीडर्स की टीम बनाएंगे सचिन पायलट
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर नेताओं की सक्रियता का रिव्यू करेंगे। सचिन पायलट की नजरें अब पंजाब के एक्टिव यूथ लीडर्स पर हैं, वे जल्दी ही यूथ लीडर्स की एक टीम बनाने जा रहे हैं।
यूथ नेताओं की टीम बनाने के लिए उन्होंने पंजाब में एक्टिव यूथ लीडर्स की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। वो यूथ लीडर्स को इलेक्शन के लिए बाकायदा ट्रेनिंग देकर तैयार करेंगे सचिन पायलट पंजाब के सक्रिय यूथ लीडर्स को एक-एक करके दिल्ली बुलाएंगे और उन्हें अपनी टीम में शामिल करेंगे।
पायलट पूरी स्ट्रैटेजी तैयार करके यूथ लीडर्स की टीम के साथ खुद फील्ड में उतरेंगे। पायलट को हाईकमान यानी राहुल गांधी से इस बात के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के हर फैसले के लिए सचिन पायलट को पूरी पावर दे दी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →