अमृतसर अदालत से बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत
अमृतसर, 04 जुलाई, 2026ः अमृतसर की अदालत से बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ी राहत मिली है। एफआईआर नंबर 91 के मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। मजीठिया के अलावा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य और हलका जंडियाला के इंचार्ज जोध सिंह समरा तथा गांव हमजा के सरपंच जतिंदर सिंह साबा को भी जमानत मिल गई है।
इससे पहले बीते दिन जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई थी। मजीठिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अरशदीप सिंह क्लेर और दमनबीर सिंह सोबती ने अदालत में पक्ष रखा। सभी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों की जमानत याचिका मंजूर कर ली।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →