पाक से तनाव, भारत मे बदले गए मिठाइयों के नाम
महक अरोड़ा
22 मई 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब बाज़ारों में भी दिखने लगा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिठाई दुकानदारों ने अपने उत्पादों के नामों में बड़ा बदलाव किया है। अब ‘पाक’ शब्द को मिठाइयों से हटा दिया गया है और उसकी जगह देशभक्ति से जुड़े नाम दिए जा रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर’ का असर, मिठाई में भी देशभक्ति की मिठास
भारत द्वारा हाल ही में की गई सर्जिकल स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आम जनता में देशभक्ति की भावना और तेज़ हो गई है। इस माहौल का असर जयपुर की मिठाई दुकानों पर भी साफ देखा जा सकता है।
अब तक जिन मिठाइयों में ‘पाक’ शब्द जुड़ा था, उन्हें नए नाम दे दिए गए हैं:
दुकानदार बोले – ‘नाम से फर्क पड़ता है, अब गर्व से मिठाई बेचते हैं’
जयपुर के एक मशहूर हलवाई राजेश शर्मा ने बताया, “जब हमारे जवान सीमा पार जाकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, तो हमें भी अपने हिस्से की देशभक्ति निभानी चाहिए। यही सोचकर हमने मिठाइयों के नाम बदले हैं।”
देशभक्ति सिर्फ सीमा पर नहीं, बाज़ारों में भी दिखाई दे रही है
जयपुर में शुरू हुआ यह बदलाव अब आसपास के शहरों में भी पहुंच रहा है। मिठाई सिर्फ स्वाद ही नहीं, अब संवेदना और सम्मान की पहचान भी बन चुकी है।
MA
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →