बड़ी खबरः दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके के घर पहुंची
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले अभिजीत दीपके के घर पहुंची है। उन्हें यहीं से हिरासत में लिया जा सकता है। दीपके दिल्ली में झंडेवालान इलाके में स्थित एक बंगले में रुके हुए हैं। दीपके ने गुरुवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी।
CJP शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। साथ ही, वह आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध करेगी।
हालांकि, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में 6 हजार पुलिसकर्मी और CAPF के 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इन इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। NDMC ने इसकी साफ वजह नहीं बताई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →