हिमाचल कांग्रेस में नई जान फूंकने पर मंथन; दिल्ली में चर्चा, संगठन में नई नियुक्तियों संग मंत्रिमंडल विस्तार भी होगा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 14 अगस्त 2026 : हिमाचल में चुनावी वर्ष शुरू होने से पहले कांग्रेस संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कसरत शुरू हो गई है। इसी मकसद से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में हाई कमान में मुलाकातें की हैं। सूचना है कि दोनों नेताओं ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से संभावित नियुक्तियों पर भी बात की है।
संगठन में होने जा रही इन नियुक्तियों के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता भी निकलेगा। वर्तमान में मंत्रिमंडल में एक पद खाली पड़ा है, जिसके लिए कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम चल रहा है। विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का पद भी खाली है, जिसे 21 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में भरा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे के दौरान सरकार और संगठन को लेकर हाई कमान को रिपोर्ट दी है और आगामी चुनाव में बेहतर रिजल्ट के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →