DSP की सीने में गोली लगने से मौत
कपूरथला, 21 अप्रैल,2026ः एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात डीएसपी योगेश कुमार शर्मा की मंगलवार सुबह फगवाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डीएसपी अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और उनके सीने में लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या गलती से गोली चलने से उनकी जान गई।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →