Monsoon Update: गुजरात में बाढ़, 19 लोगों का रेस्क्यू
नई दिल्ली, 04 जुलाई, 2026ः मानसून देश के लगभग सभी राज्यों में पहुंच चुका है। राजस्थान-गुजरात के कुछ हिस्से बाकी हैं, हालांकि उससे पहले गुजरात में बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।गुजरात के मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं। जिसमें से 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया।
उधर महाराष्ट्र के नालासोपारा में रेलवे स्टेशन के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। पैसेंजर्स को पानी में घुसकर स्टेशन पहुंचना पड़ रहा है। पालघर में बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइनर ओटी में पानी भर गया। यहां से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →