BIG BREAKING : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, इलाके में हड़कंप!
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। बता दे कि एक ईमेल के माध्यम से हाईकोर्ट को यह धमकी दी गई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी।
धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट में मौजूद सभी वकीलों और लोगों को बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते समेत चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
हाईकोर्ट पार्किंग और एलांटे मॉल भी खाली कराया
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पार्किंग को खाली करवा दिया गया है, साथ ही एलांटे मॉल को भी सुरक्षा कारणों से खाली करवा दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जा रहा है।
MA
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →