**मनमोहन सिंह की तस्वीर सिख म्यूजियम में लगाने पर विवाद, राजोआणा ने SGPC को लिखा पत्र**
पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को एक पत्र लिखकर सिख अजायबघर (म्यूजियम) में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने के फैसले पर कड़ा ऐतराज़ जताया है।
राजोआणा ने अपने पत्र में कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह उस पार्टी के प्रधानमंत्री थे जिसे वह 'सिखों की कातिल पार्टी' मानते हैं। इसलिए उनका मानना है कि ऐसे व्यक्ति की तस्वीर को सिख इतिहास और विरासत से जुड़ी जगह, यानी सिख अजायबघर में नहीं लगाया जाना चाहिए।
SGPC की ओर से डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर को म्यूजियम में शामिल करने के प्रस्ताव पर पहले ही कई हलकों से मिलाजुला प्रतिक्रिया सामने आ रही है, लेकिन अब राजोआणा जैसे संवेदनशील मामले से जुड़े व्यक्ति की आपत्ति ने इस मुद्दे को और गर्मा दिया है।
SGPC की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
केके
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →