गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला में 25 मई को आयोजित होगी वार्षिक एल्युमनी मीट
पूर्व विद्यार्थियों का अभिनंदन, नए संगठन का गठन व कार्यकारिणी का चुनाव
रमेश गोयत
पंचकूला, 24 मई 2025:
हरियाणा के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला में 25 मई 2025, रविवार को वार्षिक एल्युमनी मीट (पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह) का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर कॉलेज के सभी पूर्व विद्यार्थी सादर आमंत्रित हैं, और उनके लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाना, एक मजबूत नेटवर्क बनाना और एक रजिस्टर्ड एल्युमनी संगठन का गठन कर, उसकी आधिकारिक कार्यकारिणी का चुनाव करना है।
कॉलेज की प्राचार्या एवं जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, पंचकूला, डॉ. शैलजा छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को कॉलेज की पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर आयोजक टीम ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी संस्थागत यादों को ताजा करें और सामाजिक विकास के नए मार्ग प्रशस्त करें।
संपर्क सूत्र:
-
विजय बंसल (संरक्षक): 9416375328
-
कुलदीप ठाकुर (अध्यक्ष): 9417687976
-
हरमिंदर सिंह 'बावा' (महासचिव): 7814902623
-
जसबीर जस्सी (कोषाध्यक्ष): 9468033457
-
अद्वितीय खुराना (एसोसिएट प्रोफेसर): 9216867888
-
संदीप कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर): 7259006677
आओ मिलें, बैठें और सामाजिक उन्नति के नए द्वार खोलें।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →