Himachal Crime News : कांगड़ा में बड़ी वारदात, मां बज्रेश्वरी के मंदिर जा रही महिला से लूटी 3 तोले सोने की चेन; बाइक पर फरार हुए लुटेरे
बाबूशाही ब्यूरो
कांगड़ा, 20 मई 2026 : हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहर कांगड़ा में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आज सुबह शहर के प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी मंदिर मार्ग पर दर्शन के लिए जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 6 बजे की है। पीड़िता की पहचान शांता गुलियानी के रूप में हुई है। वह सुबह-सुबह माता बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में माथा टेकने के लिए पैदल जा रही थीं। जब वह मंदिर मार्ग से गुजर रही थीं, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि शांता गुलियानी कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने अचानक उनका मुंह बंद कर दिया ताकि वह शोर न मचा सकें। इसके बाद शातिर बदमाशों ने उनके गले से झपट्टा मारकर लगभग तीन तोले की सोने की चेन तोड़ ली और पलक झपकते ही अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। छीनी गई इस सोने की चेन की मौजूदा बाजार कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है।
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे बदमाश
घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सघन जांच शुरू कर दी। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →