VP of India To Visit Shimla: 10 जुलाई को शिमला दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव आज करेंगे तैयारियों की समीक्षा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: 06 जुलाई 2026 :
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 जुलाई को एक दिन के शिमला दौरे पर आएंगे। उप राष्ट्रपति शिमला में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वह उसी दिन नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
इस दौरे के मद्देनजर सोमवार को मुख्य सचिव केके पंत की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक उप राष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलाई गई है।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, हिमाचल प्रदेश पुलिस और जिला शिमला के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में उप राष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक की विस्तृत व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →