Himachal CM Greets HH Dalai Lama on Birthday:
मुख्यमंत्री ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को जन्म दिवस पर दी शुभकामनाएं
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 06 जुलाई 2026 :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तिब्बतियन सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके 91वें जन्म दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दलाई लामा करुणा, अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों के प्रतीक हैं तथा उनका पूरा जीवन, मानवता को प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की उपस्थिति ने हिमाचल प्रदेश को विश्व के आध्यात्मिक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की ताकि उनके विचार और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करती रहें। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →