Govt Jobs in Himachal: हिमाचल में जल शक्ति विभाग में भर्ती, 8वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: 03 अगस्त 2026 : हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए जल शक्ति विभाग ने रोजगार का अवसर प्रदान किया है। विभाग ने प्रदेशभर की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और पैरा बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जल शक्ति मंडलों में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन छह घंटे कार्य करना होगा। पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर को 7,100 रुपये प्रतिमाह, जबकि पैरा बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता को 6,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित जल शक्ति मंडल कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
पैरा पंप ऑपरेटर एवं पैरा फिटर: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या सरकारी कौशल विकास योजना के तहत प्रमाणपत्र अनिवार्य।
पैरा बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता: न्यूनतम 8वीं पास।
मान्य ट्रेड
पैरा पंप ऑपरेटर के लिए:
इलेक्ट्रीशियन
वायरमैन
डीजल मैकेनिक
पंप मैकेनिक
मोटर मैकेनिक
पंप ऑपरेटर-कम-मैकेनिक
पैरा फिटर के लिए:
फिटर ट्रेड
प्लंबर ट्रेड प्रमाणपत्र
चयन प्रक्रिया
चयन 10 अंकों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण तथा कौशल परीक्षण को शामिल किया गया है।
पैरा पंप ऑपरेटर एवं पैरा फिटर के लिए अंक विभाजन:
10वीं के अंक – 5 अंक
बीपीएल परिवार – 1 अंक
संबंधित कार्य अनुभव – 2 अंक
कौशल एवं शारीरिक परीक्षण – 2 अंक
पैरा बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता के लिए:
8वीं के अंक – 6 अंक
अनुभव – 2 अंक
शारीरिक परीक्षण – 2 अंक
कौशल परीक्षण में क्या होगा?
पैरा पंप ऑपरेटर: पंपों की सामान्य मरम्मत, मोटर व इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की पहचान, अलाइनमेंट तथा वाल्व संचालन का परीक्षण।
पैरा फिटर: पाइपलाइन लीकेज ठीक करना, थ्रेडिंग तथा पाइप फिटिंग उपकरणों के संचालन की क्षमता का परीक्षण।
तीनों पदों के लिए शारीरिक दक्षता भी अनिवार्य होगी। अभ्यर्थी को पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में पाइप और उपकरण ले जाने में सक्षम होना चाहिए।
आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज
हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र
शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अंक तालिका
आईटीआई प्रमाणपत्र (जहां लागू हो)
आयु प्रमाणपत्र
प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से जारी चरित्र प्रमाणपत्र
आरक्षण प्रमाणपत्र
बीपीएल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
अनुभव प्रमाणपत्र
आवेदन की अंतिम तिथि
जल शक्ति विभाग के कसुम्पटी मंडल में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। अन्य मंडलों में अंतिम तिथि अलग-अलग हो सकती है।
हर तीन महीने होगा कार्य
मूल्यांकन
चयनित कर्मचारियों के कार्य की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जाएगी। उन्हें तिमाही स्व-रिपोर्ट संबंधित कनिष्ठ अभियंता को देनी होगी। वित्तीय वर्ष के अंत में स्थानीय समुदाय भी उनके कार्य और व्यवहार का मूल्यांकन करेगा। लगातार असंतोषजनक प्रदर्शन पर तीन नोटिस के बाद नियमानुसार सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →