सीजीसी लांडरां के सीबीएसए के स्टूडेंट्स का आईआईटी बॉम्बे ई-सेल और गूगल स्टूडेंट एंबेसडर प्रोग्राम्स के लिए हुआ चयन
लांडरां
सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) के दो स्टूडेंट्स हर्ष सिंगला और ध्रुव का राष्ट्रीय स्तर के कैंपस एंबेसडर कार्यक्रमों के लिए चयन हुआ है, जो संस्थान के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। बी.एससी. एआई एवं एमएल के स्टूडेंट हर्ष सिंगला का चयन एंटरप्रेन्योरशिप सेल (ई-सेल), आईआईटी बॉम्बे के कैंपस एंबेसडर के रूप में हुआ है। इस भूमिका के तहत वह नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज (एनईसी) 2026 में स्टूडेंट्स की भागीदारी का नेतृत्व करेंगे। यह देशव्यापी पहल शैक्षणिक संस्थानों के बीच एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने और इन्नोवेशन के मजबूत इकोसिस्टम के निर्माण पर केंद्रित है। अपनी जिम्मेदारियों के तहत हर्ष कैंपस में एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का संचालन एवं समन्वय करेंगे, जिनमें आइडिएशन वर्कशॉप, स्टार्टअप अवेयरनेस सेशन, पिच प्रतियोगिताएं और नेटवर्किंग पहल शामिल हैं। वह ई-सेल आईआईटी बॉम्बे और सीबीएसए, सीजीसी लांडरां के बीच समन्वयक के रूप में भी कार्य करेंगे तथा स्टूडेंट्स को एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े कार्यक्रमों और पहलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस भूमिका के लिए हर्ष के चयन की प्रक्रिया में उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, टेक्नीकल स्किल, लीडरशिप एक्सपीरियंस, कम्युनिकेशन क्षमता, टीमवर्क, इवेंट मैनेजमेंट क्षमताओं तथा स्टूडेंट्स के बीच एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने से जुड़े उनके विचारों का मूल्यांकन किया गया। बी.एससी. एआई एवं एमएल के स्टूडेंट ध्रुव का चयन गूगल स्टूडेंट एंबेसडर 2026 के रूप में हुआ है। इस भूमिका में वह कैंपस में गूगल की एआई पहलों, विशेष रूप से जेमिनाई, का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा टेक्नोलॉजी अवेयरनेस, वर्कशॉप्स, तकनीकी प्रदर्शन और स्टूडेंट्स की सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देंगे। उनकी जिम्मेदारियों में गूगल एआई टूल्स पर लर्निंग सेशन आयोजित करना, स्टूडेंट्स के बीच जागरूकता बढ़ाना, टेक्नीक्स बेस्ड कम्युनिटीज का निर्माण करना तथा उभरती हुई टेक्नोलॉजीज़ से संबंधित पहलों में स्टूडेंट्स की भागीदारी को प्रोत्साहित करना शामिल होगा। ध्रुव का चयन भी एक प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के माध्यम से हुआ, जिसमें ऑनलाइन आवेदन के दौरान उनके टेक्नीकल नॉलेज, लीडरशिप एक्सपीरियंस, कम्युनिकेशन स्किल्स, क्रिएटिविटी, समस्या-समाधान क्षमता तथा कम्युनिटी एंगेजमेंट से जुड़ी पहलों का मूल्यांकन किया गया। दोनों स्टूडेंट्स को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए सीबीएसए, सीजीसी लांडरां की डायरेक्टर - प्रिंसिपल डॉ. रामनदीप सैनी ने कहा, “हर्ष और ध्रुव की उपलब्धियां उनकी लगन, पहल और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हमें गर्व है कि हमारे स्टूडेंट्स प्रतिष्ठित नेशनल लेवल प्रोग्राम्स के माध्यम से पहचान बना रहे हैं, जो उन्हें इन्नोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और उभरती टेक्नोलॉजीज़ के क्षेत्र में मूल्यवान अनुभव और अवसर प्रदान करते हैं। हम उन्हें उनकी नई भूमिकाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और सफलता की बधाई देते हैं।” गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित सीजीसी लांडरां स्टूडेंट्स को क्लास से परे सीखने के अवसर भी उपलब्ध कराता है। संस्थान नेतृत्व क्षमता के विकास, उद्योग जगत से जुड़ाव तथा राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक और व्यावसायिक पहलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। ऐसे अवसर स्टूडेंट्स में ज़रूरी इंडस्ट्री स्किल्स, एक्सपोज़र, आत्मविश्वास और लीडरशिप क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-