CGC लांडरां ने ‘एक्स्यूबरेंस 2के26’ में अपने नॉन टीचिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया
लांडरां
सीजीसी लांडरां ने अपने नॉन - टीचिंग कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से ‘एक्स्यूबरेंस 2के26’ का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रति उनके अमूल्य योगदान, अटूट प्रतिबद्धता और वर्षों से दी जा रही समर्पित सेवाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता और आभार की भावपूर्ण अभिव्यक्ति रहा, जिनके निरंतर प्रयासों ने संस्थान को मजबूत बनाने और उसके निरंतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस समारोह में सिंगिंग, पोएट्री, सोलो डांस परफॉरमेंस, गिद्धा और भांगड़ा सहित विभिन्न रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने पूरे आयोजन को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर सीजीसी लंडरां के प्रेसिडेंट, रशपाल सिंह धालीवाल, और वाइस चेयरमैन परमपाल सिंह ढिल्लों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ कैंपस डायरेक्टर, डॉ. राजदीप सिंह, डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एंड एलुमनी अफेयर्स तथा संस्थान के अन्य डायरेक्टर्स और एचोड़ीज भी उपस्थित रहे। वहां एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए राशपाल सिंह ढिल्लों, प्रेसिडेंट, सीजीसी लांडरां ने संस्थान के नॉन टीचिंग कर्मचारियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की। उनके अथक प्रयासों और महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान की क्रेडिबिलिटी, विश्वास और उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत करने में नॉन टीचिंग कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक्स्यूबरेंस 2के26 का प्रमुख आकर्षण विभिन्न नॉन टीचिंग डिपार्टमेंट के बेस्ट एम्प्लोयी का सम्मान तथा संस्थान में 20, 15 और 10 वर्षों की समर्पित सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना रहा। इन सम्मानों के माध्यम से कर्मचारियों के संस्थान के साथ लंबे जुड़ाव, प्रतिबद्धता और योगदान का सम्मान किया गया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-