CGC लांडरां के फ्रेशर्स बैश ‘जश्न 2026’ में भूमिका और हिमांशु ने जीता मिस और मिस्टर फ्रेशर का खिताब
लांडरां
सीजीसी लांडरां में हर साल की तरह इस बार भी नए स्टूडेंट्स के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘जश्न 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें बी.टेक. एआई एंड डीएस की स्टूडेंट भूमिका पांडे को मिस फ्रेशर 2026 और पहले साल के बायोटेक्नोलॉजी के स्टूडेंट हिमांशु को मिस्टर फ्रेशर 2026 के खिताब से नवाजा गया। बी.टेक. सीएसई की स्टूडेंट जन्नत चौधरी और बी.टेक. एआई एंड एमएल के स्टूडेंट एरिक को रनर अप घोषित किया गया। वहीं, बी.टेक. सीएसई की स्टूडेंट शिविका शर्मा ने मिस फोटोजेनिक और बीबीए के स्टूडेंट साहिल को मिस्टर फोटोजेनिक 2026 के लिए चुना गया। अर्पणा मंकोटिया और वत्सल शर्मा ने फेस ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया, जबकि जसकरण सिंह को गैलेंट जेंटलमैन के खिताब से सम्मानित किया गया। जश्न 2026 में स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न रोमांचक प्रस्तुतियों और एक्टीविटीज़ का आयोजन किया गया। इनमें फैशन शो, भांगड़ा, गिद्धा, फ्यूजन डांस और सिंगर एवं सांग राइटर पुरुषार्थ जैन की लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस शामिल रही। इन प्रस्तुतियों ने पूरे कैंपस में उत्साह, उमंग और जश्न से भरा जीवंत माहौल बना दिया। इस अवसर पर परमपाल सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन, सीजीसी लांडरां, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एंड एलुमनी अफेयर्स तथा संस्थान के विभिन्न डायरेक्टर्स, एचोड़ीज और फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत इंटरनेशनल फ्यूजन और बॉलीवुड डांस की प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके बाद भांगड़ा और गिद्धा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस और मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें रैंप वॉक, सेल्फ इंट्रोडक्शन, क्विज और फाइनल क्वेश्चन एंड आंसर राउंड के साथ कई चरण शामिल रहे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी, कॉन्फिडेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रेजेंटेशन स्टाइल के आधार पर किया गया। कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ाते हुए आगामी पंजाबी फिल्म 'टुट पैनी इंग्लिश ने' के कलाकारों ने विशेष प्रचारात्मक उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें लोकप्रिय पंजाबी अभिनेत्री मैंडी तखर भी शामिल थीं। मिस और मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता तथा इसकी विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के सम्मान समारोह के बाद फ्रेशर्स ने पुरुषार्थ जैन की शानदार लाइव प्रस्तुति का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. गगनदीप भुल्लर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
- Download Babushahi Hindi App
-
-