मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब की फिक्र छोड़कर हरियाणा संभाले तो ज्यादा अच्छा : राजेन्द्र सोरखी
दिनकर गावड़ी
हांसी, 31 अक्टूबर, 2026ः: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा है। पार्टी ने उन्हे सलाह दी है कि वो पंजाब की बजाये अपने हरियाणा की फिक्र करे तो ज्यादा अच्छा है। पार्टी के जिला हांसी के अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र सोरखी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हरियाणा में दिनोंदिन बढ़ता अपराध सीएम को नहीं दिख रहा। अपराध पर काबू पाने की दिशा में कोई काम नहीं हो रहा। प्रदेश में अपराधों के कारण बिगड़ते हालात किसी से छिपे नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा से ज्यादा पंजाब की ज्यादा चिंता रहती है, तभी तो वे सप्ताह में दो दिन पंजाब में लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं परंतु भाजपा को पंजाब में किसी भी सूरत में सफलता नहीं मिलेगी। वहां की जनता पहले ही भाजपा को नकार चुकी है।
आप के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी आये दिन पूर्व में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पांच साल तक स्वच्छ शासन देने वाली सरकार पर ओच्छी टिप्पणियां करके अपनी टीस दूर कर रहे हैं परंतु वास्तव में दिल्ली की जनता शिक्षा व स्वास्थ्य के मामले में आज भी अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं। आप की सरकार में हजारों बेराजगार युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने दम पर ऊंचे पदों पर आसीन हुए। जब से दिल्ली में भाजपा सरकार आई है, आप सरकार द्वारा किये सभी कार्यों पर आरी चलाने का काम किया। जनता मूलभूत सुविधाओं को भी तरस गई है। दिल्ली की जनता भाजपा सरकार के जन विरोधी कार्यों से अत्यंत परेशान हैं। दिल्ली की जनता कहने लगी है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। पंजाब में भंगवंत मान के नेतृत्च वाली आप सरकार ने प्रदेश को ऊंचा उठाने में जी-तोड़ मेहनत की है। अच्छे परिणाम भी सामने आये हैं। पंजाब की जनता ने एक बार फिर से आप को सत्ता देने का निर्णय ले लिया है। वहां की बहादुर जनता भाजपा के झूठे बहकावों में नहीं आएगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →