मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया ने CGC लांडरां में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया
· सेंटर फैक्ट्री ऑटोमेशन टेक्नीक्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करेगा और इंडस्ट्री - एजुकेशन जगत के बीच सहयोग को मजबूत करेगा
· नार्थ इंडिया में मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक द्वारा स्थापित यह इस तरह का पहला सेंटर है
लांडरां
मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां, मोहाली में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) का उद्घाटन किया। इस सेंटर का उद्देश्य इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन टेक्नीक्स का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान करना तथा इंडस्ट्री की ज़रूरतों और शिक्षा के बीच के सहयोग को और मजबूत करना है।
इस सीओई का उद्घाटन मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अत्सुशी ताकासे ने मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया और सीजीसी लांडरां के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर परमपाल सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन, सीजीसी लांडरां, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, डॉ. सुखप्रीत कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीईसी - सीजीसी लांडरां, डॉ. विनय, एचओडी, ईसीई डिपार्टमेंट तथा डॉ. अशोक कुमार, डायरेक्टर अकादमिक्स, सहित संस्थान के विभिन्न डायरेक्टर्स डीन भी उपस्थित रहे।
मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया के फैक्ट्री ऑटोमेशन एवं इंडस्ट्रियल डिवीजन के सहयोग से स्थापित यह सेंटर सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट्स को अपने अकादमिक करिकुलम के साथ-साथ मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक की फैक्ट्री ऑटोमेशन तकनीकों पर अतिरिक्त शिक्षण मॉड्यूल का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा।
इस सीओई में प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर्स (पीएलसी), ह्यूमन-मशीन इंटरफेस (एचएमआई), सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए), ऐसी सर्वो सिस्टम्स, वैरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव्स (वीएफडीज़), इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स, कोलैबोरेटिव रोबोट्स (सीओबीओटीज़), कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) तथा अन्य फैक्ट्री ऑटोमेशन और इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण प्रणालियां उपलब्ध हैं। मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया, सीजीसी लांडरां के टीचर्स को भी इन तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे वे स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही, संस्थान में निरंतर और ऍप्लिकेशन ओरिएंटेड लर्निंग को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलेगी।
उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अत्सुशी ताकासे ने कहा, “टेक्नोलॉजी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, लेकिन टेक्नोलॉजी को तरक्की में बदलने का काम लोग ही करते हैं। मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक में हमारा मानना है कि प्रैक्टिकल लर्निंग, जिज्ञासा और निरंतर सुधार के माध्यम से प्रतिभाओं को विकसित करना महत्वपूर्ण है। यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इंडस्ट्री और अकादमिक जगत को और करीब लाने तथा युवा इंजीनियरों को उन टेक्नोलॉजीज़ के साथ सीखने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनके साथ वे भविष्य में काम कर सकते हैं। अगली पीढ़ी के इंजीनियरों के लिए इस मजबूत आधार के निर्माण में सीजीसी के साथ इस पार्टनरशिप करके हमें गर्व है।”
सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस एडवांस्ड इंडस्ट्रियल टेक्नीक्स को हमारे स्टूडेंट्स के और करीब लाएगा तथा अकादमिक लर्निंग और इंडस्ट्री प्रैक्टिस के बीच संबंध को और मजबूत करता है। मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक के साथ हमारा सहयोग एडवांस्ड फैक्ट्री ऑटोमेशन टेक्नीक्स को क्लास तक लाएगा और हमारे स्टूडेंट्स को उद्योग-मानक प्रणालियों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा। यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस मॉडर्न मनुफैक्चरिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किलड इंजीनियर तैयार करने की सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा ।”
यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, नार्थ इंडिया में मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक द्वारा स्थापित इस तरह का पहला सेंटर है, जो क्षेत्र के शैक्षणिक परिवेश के साथ कंपनी के जुड़ाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल प्रतिभाओं के विकास में योगदान देना है। साथ ही, अगली पीढ़ी के इंजीनियरों के बीच फैक्ट्री ऑटोमेशन टेक्नीक्स के प्रति जागरूकता और समझ को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। यह पार्टनरशिप प्रैक्टिकल और ऍप्लिकेशन ओरिएंटेड लर्निंग के बढ़ते महत्व को भी दर्शाती है, क्योंकि इंडियन मनुफैक्चरिंग तेजी से ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ को अपना रहा है। अकादमिक एनवायरनमेंट में इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड इक्विपमेंट और ट्रेनिंग को उपलब्ध कराकर, यह सेंटर स्टूडेंट्स को यह समझने का अवसर प्रदान करेगा कि रियल वर्ल्ड मैन्युफैक्चरिंग में ऑटोमेशन टेक्नीक्स का किस प्रकार उपयोग किया जाता है। इस सेंटर की स्थापना मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के साथ व्यापक स्तर पर किए जा रहे सहयोग और भारत में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है। जैसे-जैसे इंडस्ट्रीज़ एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीक्स को तेजी से अपना रहे हैं, वैसे-वैसे अकादमिक नॉलेज और प्रैक्टिकल ऍप्लिकेशन के बीच की दूरी को कम करने वाली पहलें, बदलती कार्यस्थल आवश्यकताओं के लिए इंजीनियरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया के साथ अपने सहयोग के माध्यम से सीजीसी लांडरां, नेशनल एजुकेशन पोलिसी (एनईपी 2020) के उद्देश्यों के अनुरूप स्किल फोकस्सड और इंडस्ट्री रिलेवेंट एजुकेशन प्रदान करने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है। यह पार्टनरशिप स्टूडेंट्स को एडवांस्ड टेक्नीक्स, प्रैक्टिकल लर्निंग और बदलती इंडसट्री आवश्यकताओं से परिचित कराकर इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के बीच की दूरी को कम करने के संस्थान के प्रयासों को और मजबूत करती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-