सीईसी - सीजीसी लांडरां में एआईसीटीई द्वारा स्पॉन्सर्ड अटल वाणी वर्कशॉप का आयोजन किया गया
चंडीगढ़- सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) के डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स और कमनीकेशन (ईसीई) द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस के उभरते क्षेत्र के अंतर्गत एआईसीटीई स्पॉन्सर्ड तीन दिवसीय अटल वाणी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा में आयोजित इस वर्कशॉप का टॉपिक ‘स्मार्ट रोबोटिक्स विद एआई यूज़िंग लैबव्यू’ रहा।
इस वर्कशॉप का उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, हार्डवेयर इंटरफेसिंग, डेटा एक्यूसीशन और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग जैसे विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इसमें लैबव्यू के माध्यम से इन तकनीकों के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भाषा में करना एआईसीटीई की अटल वाणी पहल के उस उद्देश्य को भी समर्थन देता है, जिसके सानिध्य से तकनीकी शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ बनाना है। इनॉगरल में संस्थान के गणमान्य अधिकारियों, आमंत्रित एक्सपर्ट्स, फैकल्टी मेंबर्स और प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई। इस अवसर पर सीईसी - सीजीसी लांडरां की डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. सुखप्रीत कौर सहित संस्थान के अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। वहीं, एनॉवेट स्किल-रोबोटिक्स, ऑटोमेशन एवं आइआईओटी के फाउंडर एवं सीईओ श्री अजय गोदारा का कीनोट स्पीकर के रूप में स्वागत किया गया। ईसीई डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. विनय भाटिया ने औपचारिक स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया और मुख्य वक्ता को सम्मानित किया।
वर्कशॉप के टेक्नीकल प्रोग्राम में एक्सपर्ट्स के सेशंस आयोजित किए गए। पहले सेशन में श्री अजय गोदारा ने फंडामेंटल्स ऑफ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स में इसके अनुप्रयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। दूसरे सेशन में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, गुरुग्राम के असिस्टेंट मैनेजर श्री नितेश प्रधान ने लैबव्यू और इसके टूलकिट्स का उपयोग करते हुए एआई एवं रोबोटिक्स के लिए हार्डवेयर इंटरफेसिंग और डेटा एक्यूसीशन विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। पोस्ट लंच सेशन में, आईआईटी रोपड़ के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता जैन ने रोबोटिक्स में रीइन्फोर्समेंट लर्निंगविषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्णय लेने की प्रक्रिया और रोबोट के बुद्धिमत्तापूर्ण व्यवहार में इसकी प्रासंगिकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
लास्ट सेशन में डॉ. विनय भाटिया ने लैबव्यू का उपयोग करते हुए रोबोटिक सिस्टम के विकास एवं प्रोग्रामिंग के बारे में जानकारी प्रदान की। वर्कशॉप को डॉ. आशिमा कालरा और डॉ. भावना टंडन, ईसीई डिपार्टमेंट, सीईसी- सीजीसी लांडरा कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। दिनभर आयोजित सेशंस में रोबोटिक्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स और टेक्नीकल ऍप्लिकेशन्स को शामिल किया गया, जिसमें इंडस्ट्री और शैक्षणिक क्षेत्र के एक्सपर्ट्स के दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, गुरुग्राम द्वारा प्रदान किए गए टेक्नीकल सपोर्ट के साथ-साथ संस्थान के मैनेजमेंट एवं लीडरशिप के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। वर्कशॉप के पहले दिन का समापन एआई के फंडामेंटल, लैबव्यू आधारित हार्डवेयर इंटरफेसिंग, डेटा एक्यूसीशन, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और रोबोटिक सिस्टम के विकास से संबंधित चर्चाओं के साथ हुआ। वर्कशॉप के आगामी दिनों में एआई के एडवांस्ड कंपोनेंट्स, डीप लर्निंग, जनरेटिव एआई और कंप्यूटर विज़न जैसे विषयों पर विशेष सेशन आयोजित किए जाएंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-