CGC लांडरां ने टेक्नो-कल्चरल फेस्ट परिवर्तन 2के26 का आयोजन किया
लांडरां
सीजीसी लांडरां के वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट परिवर्तन 2के26 का शुभारंभ आज बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ, जिसने आइडिआज़, इन्नोवेशनऔर परिवर्तन के जीवंत उत्सव की शुरुआत को चिह्नित किया। ‘हेरिटेज टू होराइजन्स’ थीम पर आधारित यह दो दिवसीय महोत्सव कल्चरल परफॉरमेंस, टेक्नीकल कम्पीटीशन, प्रोजेक्ट एग्जीबीशन और करियर ओरिएंटेड इनीशिएटिव का एक शानदार संगम है। इनॉग्रेशन सेरेमनी सीजीसी लांडरां के माननीय चेयरमैन श्री सतनाम सिंह संधू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन श्री परमपाल सिंह ढिल्लों , श्री रशपाल सिंह धालीवाल, प्रेसिडेंट, सीजीसी लांडरां, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह, डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एवं एलुमनाई अफेयर्स तथा विशिष्ट अतिथि मिस हरगुंजित कौर, आईएएस, स्पेशल सेक्रेटरी, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट; श्री दीप सिहाग सिसाई, चेयरमैन, एवीपीएल इंटरनेशनल, गुरुग्राम और श्री हिमांशु भल्ला, सीईओ, सेंटेली लिमिटेड की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस महोत्सव का उद्देश्य स्टूडेंट्स को क्रिएटिव थिंकिंग विकसित करने, अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़ने, उभरते अवसरों का पता लगाने तथा निरंतर बदलती दुनिया में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक स्किल और दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रेरित करना है।
सभा को संबोधित करते हुए, सीजीसी लांडरां के माननीय चेयरमैन श्री सतनाम सिंह संधू ने परिवर्तन को अपनाने, उभरते अवसरों के अनुरूप स्वयं को ढालने तथा बदलाव के प्रेरक बनने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने, इन्नोवेशन को प्रोत्साहित करने, स्टार्टअप स्थापित करने और एंटरप्रेन्योरशिप को अपनाकर समाज पर स्थायी सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नेशन बिल्डिंग में योगदान देने, सकारात्मक बदलाव लाने तथा भारत को एक विकसित राष्ट्र ‘विकसित भारत’ बनाने की यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने के व्यापक दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला। परिवर्तन 2के26 की मूल भावना को प्रतिबिंबित करते हुए, उनके संबोधन ने इस विचार को और सशक्त किया कि परिवर्तन केवल कोई चीज़ नहीं है, जिसके अनुसार स्वयं को ढाला जाए, बल्कि यह ऐसी प्रक्रिया है जिसका नेतृत्व किया जाना चाहिए।
सीजीसी लांडरां के माननीय प्रेसिडेंट श्री रशपाल सिंह धालीवाल ने परिवर्तन 2के26 के सफल आयोजन पर सीजीसी लांडरां के समस्त परिवार को बधाई दी। उन्होंने स्टूडेंट्स से एआई सहित इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ को अपनाकर, इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर अपने स्किल को डेवेलप करते हुए तथा खुद के बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रयासरत रहकर सीखने की प्रक्रिया में अग्रणी बने रहने का आह्वान किया। उन्होंने फैकल्टी मेंबर्स को भी इंडस्ट्री के अकॉर्डिंग करिकुलम अपनाने, टेक्नीकल एडवांसमेंट को शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने तथा स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु स्किल डेवलपमेंट के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
परिवर्तन 2के26 के दो दिवसीय आयोजन के दौरान क्षेत्र और ट्राइसिटी के 50 से अधिक स्कूलों के 5,000 से ज़्यादा सीनियर सेकेंडरी स्टूडेंट्स कैंपस विज़िट करेंगे। इन स्टूडेंट्स को सीजीसी लांडरां के फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स द्वारा आयोजित करियर फेयर में करियर काउंसलिंग सेशन में भाग लेने, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण प्रोजेक्ट प्रदर्शनी ‘इनोवर्स ज़ोन’ रहा, जिसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी और होटल मैनेजमेंट सहित विभिन्न विषयों के स्टूडेंट्स द्वारा विकसित अभिनव प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में इमर्जिंग टेक्नोलोजी के उपयोग के माध्यम से वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शित प्रमुख प्रोजेक्ट्स में ‘एग्रीविज़न’ शामिल रहा, जो एआई आधारित फसल रोग पहचान समाधान है। इसे फसलों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान करने और स्मार्ट कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।‘मैग्नेटिक काइटोसान पार्टिकल्स + ब्लूम टू फिल्टर’प्रोजेक्ट में सस्टेनेबल वाटर प्यूरिफिकेशन टेक्नीक्स का अन्वेषण किया गया, जो स्वच्छ जल समाधान विकसित करने में बायोटेक्नोलॉजी और मटेरियल साइंस की संभावनाओं को दर्शाता है।‘गरुड़ एक्स’ नामक एआई आधारित फॉरेन सर्विलेंस ड्रोन ने फारेस्ट सर्विलेंस और पर्यावरण संरक्षण में ड्रोन तकनीक के उपयोग को प्रदर्शित किया। वहीं, ‘इमोशन एआई (ऑरा)’ ने यह दर्शाया कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग मानवीय भावनाओं को समझने और सामाजिक कल्याण के लिए तकनीक-आधारित समाधान विकसित करने में किस प्रकार किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ‘एवेन्यू रोबोटिक्स’ ने अभिनव इंजीनियरिंग के माध्यम से व्यावहारिक चुनौतियों का समाधान करने में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। परिवर्तन 2के26 के उत्साह को और बढ़ाते हुए, ड्रोनथॉन, रोबो वॉर और डीबग बग बैटल सहित 13 कैटेगरीज़ में आयोजित टेक्निकल कॉम्पीटिशन में ट्राइसिटी और अन्य क्षेत्रों के 25+ प्रतिष्ठित संस्थानों से आए स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर के उत्सव का समापन लोकप्रिय गायिका सुनंदा शर्मा की शानदार लाइव म्यूज़िकल प्रस्तुति के साथ हुआ।
- Download Babushahi Hindi App
-
-