CGC लांडरां ने एलुमनाई मीट ‘रिमिनिसेंस 2के26’ का हर्षोउल्लास से आयोजन किया
Mohali, 16 Nov 2026- सीजीसी लांडरां ने अपने फॉर्मर स्टूडेंट्स के लिए एलुमनाई मीट ‘रिमिनिसेंस 2के26’ का आयोजन किया। इस समारोह में इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों और अलग-अलग बैचों के पूर्व छात्र एकत्रित हुए। इस अवसर पर सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू, प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल, वाइस चेयरमैन परमपाल सिंह ढिल्लों, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह तथा सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट वेलफेयर एवं एलुमनाई अफेयर्स के डायरेक्टर डॉ. गगनदीप भुल्लर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एलुमनाई और उनके परिवारों का स्वागत करते हुए, चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने कॉलेज लाइफ के दौरान बनने वाली फ्रेंडशिप के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये रिश्ते अक्सर ग्रेजुएट होने के बाद भी बने रहते हैं और इंसान की पर्सनल लाइफ का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं। सीजीसी लांडरां के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और अपने सहपाठियों तथा शिक्षण संस्थान के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान को उनके प्रोफेशनल जर्नी और उपलब्धियों पर गर्व है।
प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी उपस्थिति से इस अवसर को विशेष बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वभर में पूर्व छात्रों की प्रोफेशनल अचीवीमेंट्स और योगदानों की सराहना की और उन्हें संस्थान तथा अपने साथी पूर्व छात्रों के साथ जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
सीजीसी लांडरां ने 55,000 से ज़्यादा एलुमनाई का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है, जिनमें से कई एंटरप्रेन्योर, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल, साइंटिस्ट्स, रिसर्चर्स, सिविल सर्वेन्ट्स, डिफेन्स पर्सोनल, सरकारी अधिकारियों और प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षाविदों के रूप में सफल करियर बना चुके हैं। इन सभी ने भारत और विदेशों में अलग-अलग क्षेत्रों और सेक्टर्स में अपनी मेहनत और उपलब्धियों से सफलता हासिल की है।
समारोह में आए पूर्व छात्रों के स्वागत हेतु संगीत प्रस्तुतियों से सजे एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उत्सव के माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। इसके अतिरिक्त, सीजीसी लांडरां के पूर्व छात्र रिक्की, जो कनाडा के पंजाबी लोक एवं पॉप कलाकार हैं, की लाइव गायन प्रस्तुति शाम के प्रमुख आकर्षणों में से एक रही। कई अन्य पूर्व छात्रों ने भी मंच पर आकर गीत प्रस्तुत किए, अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज के दिनों की मधुर यादों को ताजा किया। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व शिक्षकों को भी सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
पूर्व छात्रों ने अपने पुराने मित्रों से मुलाकात की, तस्वीरें खिंचवाईं और कॉलेज कैंपस के परिचित स्थानों की यादें ताजा कीं। शानदार डिनर और डेज़र्ट्स के बाद, एलुमनाई ने डीजे की धुनों का भरपूर आनंद लिया। ‘ रिमिनिसेंस 2के26’ का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहां सभी पूर्व छात्र अपने साथ अनमोल यादें और जल्द ही दोबारा मिलने की उम्मीद लेकर विदा हुए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-