CGC लांडरां में आईकेजीपीटीयू इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट का आयोजन
चंडीगढ़
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां के कैंपस में आयोजित आईकेजीपीटीयू इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन किया गया। तीन दिवसीय इस खेल आयोजन में स्ट्रेंथ, डिसिप्लिन, दृढ़ता और हेल्दी कम्पीटीशन की भावना का उत्सव मनाया गया। साथ ही, युवाओं में शारीरिक फिटनेस और होलिस्टिक वेल बीइंग के महत्व पर भी जोर दिया गया।
टूर्नामेंट में आईकेजीपीटीयू के ऑब्जर्वर के रूप में श्री के.डी.एस. नागरा एवं श्री कमलदीप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर चीफ गेस्ट श्री बीरेंद्र कार्की, इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन एवं सीबीएसए, सीजीसी लांडरां के पूर्व छात्र (बी.कॉम. 2021 बैच), डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, कैप्टन विनोद जसवाल, एचओडी, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, सीजीसी लांडरां, डॉ. अशोक कुमार, डायरेक्टर अकादमिक्स, सीजीसी लांडरां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वेटलिफ्टिंग कम्पीटीशन में सीईसी-सीजीसी लांडरां ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीओई, सीजीसी लांडरां ने द्वितीय स्थान और जीएनई लुधियाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग कम्पीटीशन में सीईसी-सीजीसी लांडरां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सीईसी झंझेरी ने द्वितीय तथा जीएनई लुधियाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, सीईसी-सीजीसी लांडरां ने बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। सीईसी झंझेरी ने द्वितीय स्थान तथा केसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों की फिटनेस, बॉडी कंडीशनिंग और डिसिप्लिन ट्रेनिंग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया। केसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के स्टैंज़िन को उनकी आउटस्टैंडिंग फिज़ीक और फिटनेस के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘मिस्टर आईकेजीपीटीयू’ के खिताब से सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने असाधारण शक्ति, दृढ़ संकल्प और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण एवं जश्न भरे माहौल में हुआ, जहाँ विजेताओं को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल उपलब्धियों के सम्मान में पदक एवं ट्रॉफियाँ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-