CGC लांडरां के सीबीएसए द्वारा छह दिवसीय एआईसीटीई - अटल द्वारा स्पॉन्सर्ड फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
चंडीगढ़
सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) के कंप्यूटर एप्लीकेशंस डिपार्टमेंट ने एआईसीटीई - अटल द्वारा स्पॉन्सर्ड छह दिन का ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम - ‘डेटा साइंस एसेंशिअल्स फॉर अकादमीशियन्स' का आयोजन किया। इस प्रोग्राम में शिक्षा जगत और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने भाग लिया। इसका उद्देश्य अकादमीशियन्स को कंटेम्पररी डेटा साइंस कॉन्सेप्ट्स, अनालटिकल टेक्नीक्स तथा टीचिंग और रिसर्च में उनके ऍप्लिकेशन्स की बेहतर समझ प्रदान करना था।
एफडीपी के पहले दिन का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसके बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. सरबजीत सिंह ने ‘एडवांस्ड डेटा साइंस लैंडस्केप’ टॉपिक पर सेशन आयोजित किया। नेट सॉल्यूशंस के चीफ टेक्नोलॉजी अफसर (सीटीओ) मिस्टर जोसेफ जूड ने ‘पाइथन प्रोग्रामिंग फॉर डेटा साइंस' टॉपिक पर अपने विचार सांझा किये। प्रोग्राम के दूसरे दिन, एमएलटूल टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं को फाउंडर डॉ. प्रशांत सिंह राणा ने ‘डेटा कलेक्शन एंड डेटा प्री-प्रोसेसिंग टेक्नीक्स' तथा ‘एक्सप्लोरेटरी डेटा एनालिसिस (ईडीए)’ टॉपिक पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने डेटासेट को तैयार करने और समझने की आवश्यक प्रक्रियाओं एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला। तीसरे दिन, श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, फतेहगढ़ साहिब की प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस) एवं डीन रिसर्च डॉ. नवदीप कौर ने ‘डेटा विज़ुअलाइज़ेशन टेक्नीक्स' टॉपिक पर व्याख्यान दिया। वहीं, टेकलाइव सॉल्यूशंस के मार्केटिंग हेड श्री नवनीत सिंह ने ‘स्टैटिस्टिकल फॉउण्डेशन्स फॉर डेटा साइंस' टॉपिक पर अपने विचार साझा किए। प्रोग्राम का चौथा दिन मशीन लर्निंग पर केंद्रित रहा। इस दौरान श्री नवनीत सिंह ने मशीन लर्निंग की मूलभूत अवधारणाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया, जबकि ग्राज़िटि इंटरैक्टिव के हेड ऑफ एआई श्री तरनजीत सिंह बख्शी ने ‘रिग्रेशन एंड क्लासिफिकेशन टेक्नीक्स' टॉपिक पर विस्तृत जानकारी दी। इन सेशंस के माध्यम से प्रतिभागियों को फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स के साथ-साथ डेटा अनालटिकल एवं प्रेडिक्टिव ऍप्लिकेशन की समझ प्रदान की गई। पांचवें दिन सीडीएसी मोहाली के इंडस्ट्रियल विज़िट का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, दोपहर के सेशन में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्र के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 डॉ. कुलदीप कुमार ने ‘मॉडल इवैलुएशन एंड वैलिडेशन मेथड्स' टॉपिक पर अपनी बात रखी। प्रोग्राम के छठे एवं अंतिम दिन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर), चंडीगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित डोगर ने ‘बिग डेटा एंड क्लाउड प्लेटफॉर्म ओवरव्यू’ टॉपिक पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।
एक्सपर्ट्स द्वारा आयोजित सेशंस के अतिरिक्त, इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) में ‘डेटा साइंस एंड अनालटिक्स - ऍन ओवरव्यू फ्रॉम डेटा ड्रिवेन स्मार्ट स्मार्ट कंप्यूटिंग, डिसीज़न मेकिंग एंड ऍप्लिकेशन्स पर्स्पेक्टिव तथा ‘अडवांसमेंट्स इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस : मॉडल, ऍप्लिकेशन्स एंड चैलेंजेज' टॉपिक पर आर्टिकल डिस्कशन भी शामिल की गई। इसके साथ ही, प्रतिभागियों को विषयों की व्यावहारिक समझ प्रदान करने के उद्देश्य से हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग एवं प्रयोगशाला आधारित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस छह दिवसीय एफडीपी ने शिक्षाविदों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट व्यावसायिक विकास के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया तथा अकादमिक इंस्ट्रक्शन एंड रिसर्च में डेटा ड्रिवेन अप्प्रोचेस को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक कार्यक्षेत्र में आधुनिक अनालटिकल टूल्स एंड टेक्नीक्स को अपनाने और एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-