आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी,ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
मुंबईः सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। लंग्स (फेफड़े) में समस्या के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई है। उन्हें शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले शनिवार को आशा भोसले की पोती जनाई ने इंस्टाग्राम पर लिखा था-
मेरी दादी आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।